Motihari: पुलिस ने किया सात अभियुक्त को गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: पुलिस ने किया सात अभियुक्त को गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत पहाड़पुर पुलिस ने अलग अलग गांवों में छापेमारी कर कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Motihari: पहाड़पुर. एसपी के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत पहाड़पुर पुलिस ने अलग अलग गांवों में छापेमारी कर कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि सरेया कानु टोला से गोलू कुमार, लौकाहां गाँव से कुंदन कुमार, सरेया वृत्ति टोला गाँव से विजय महतो, इंगलिश नूनिया टोली गाँव से संतोष महतो व अर्जुन कुमार, शीशवा बाजार से बुलेट कुमार और शीशवा चौबे टोला गाँव निवासी आयुष्मान कुमार ने थाना पहुंच कर आत्मसमर्पण कर लिया है, जो कोर्ट का वारंटी था. इसके विरुद्ध कुर्की का वारंट भी न्यायालय से निकल चुका था. पुलिस दबिश के कारण आयुष्मान थाना पहुँच आत्मसमर्पण कर दिया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावा पुअनि कृष्ण कुमार सहित पुलिस बल शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन