आर्म्स के साथ युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, दो गिरफ्तार

आर्म्स के साथ सोशल मीडिया पर युवक की तस्वीर वायरल होने पर भोपतपुर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.
मोतिहारी. आर्म्स के साथ सोशल मीडिया पर युवक की तस्वीर वायरल होने पर भोपतपुर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल फ़ोटो में आर्म्स के साथ दिखने वाला युवक भोपापुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के बाद पुलिस हरक्क्त में आई उक्त युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार युवक आदर्श कुमार बताया गया है. आदर्श कुमार सरैया गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह का पुत्र बताया गया है.गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि यह तस्वीर पुरानी है मेरे एक दोस्त कोटवा थाना क्षेत्र के जसौली पट्टी निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह का पुत्र आर्यन कुमार ने पिस्टल मेरे हाथ मे देकर फोटो लिया और वायरल कर दिया था.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्यन को भी गिरफ्तार कर लिया.हलाकि तलाशी के दौरान दोनों के घर से आर्म्स बरामदगी नही हुई.जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के अंर्तगत प्राथमिकी दर्ज किया है.थानाध्यक्ष प्रत्युष विक्की ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




