ePaper

Motihari: मुहर्रम को लेकर ढाका थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Updated at : 02 Jul 2025 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: मुहर्रम को लेकर ढाका थाना में शांति समिति की हुई बैठक

मुहर्रम को लेकर बुधवार की शाम ढाका थाना में शांति समिति की बैठक सीओ अर्चिता भारती की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Motihari: सिकरहना. मुहर्रम को लेकर बुधवार की शाम ढाका थाना में शांति समिति की बैठक सीओ अर्चिता भारती की अध्यक्षता में हुई.बैठक में मुहर्रम तजेया जुलूस पर विधि व्यवस्था एवं शांति सौहार्द कायम रहे इस पर व्यापक विचार विमर्श व चर्चा हुई. उपस्थित सदस्यों ने अपने विचारों एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया.सीओ ने कहा कि मुहर्रम को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं. थाना अध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि लाइसेंस में निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकाला जाएगा.जुलूस में डीजे बजाने तथा धारदार हथियार के प्रदर्शन पर पूर्णतः रोक रहेगी. किसी तरह के भड़काऊ भाषण ,टिप्पणी या आपत्तिजनक शब्दों को सोशल मीडिया पर शेयर न करें बल्कि पुलिस को सूचना दें.बैठक में नूर आलम खान, जमील अख्तर,अंजार खान,मो मोहीउद्दीन उर्फ कालू बाबू ,वसी अख्तर,लालबाबू प्रसाद ,राजमंगल पटेल,ई०किशोर कुमार, पपु चौधरी, सुरेश सर्राफ, देवेंद्र राय,बबलू चौधरी ,देवा पासवान के अलावा मुहर्रम जुलूस के लाइसेंस धारी वगैरह मौजूद थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन