पपाया मैन राजेश सहित दो किसान हुए सम्मानित

Published at :18 Feb 2025 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
पपाया मैन राजेश सहित दो किसान हुए सम्मानित

कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए डा राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के पड़ोलिया के किसान राजेश कुमार यादव को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है.

विज्ञापन

पीपराकोठी. कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए डा राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के पड़ोलिया के किसान राजेश कुमार यादव को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है. इन्हें यह पुरस्कार संस्थान द्वारा पूसा में आयोजित किसान मेला 2025 में दिया गया है. पूर्वी चम्पारण के राजेश कुमार यादव सहित दो किसानों को दिया गया है. इनके पुरस्कार मिलने से कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डा अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य ने हर्ष व्यस्त करते हुए उन्हें शुभकामनायें दी हैं. गौरतलब हो कि सेवानिवृत्त होने के बाद राजेश कुमार यादव ने किसानी को अपना मुख्य पेशा चुना और पपीता और सब्जी उत्पादन कर आज राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन