Motihari news: देसी पिस्टल के साथ पानीपुरी बेचने वाला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari news: देसी पिस्टल के साथ पानीपुरी बेचने वाला गिरफ्तार

पुलिस ने घोड़ासहन -बिजवानी छठ घाट पुल के निकट छापेमारी कर पानीपुरी बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

घोड़ासहन. पुलिस ने घोड़ासहन -बिजवानी छठ घाट पुल के निकट छापेमारी कर पानीपुरी बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. जांच करने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद किया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान जितना थाना क्षेत्र के बिजनी बरैया टोला निवासी चंदन कुमार के रूप में किया गया है. बताया कि उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना पर बुधवार की देर शाम में किया गया है. बताया कि गिरफ्तार युवक पुल के पास पानी पूरी बेच रहा था तथा कमर में पिस्टल रखे हुए था. पिस्टल किस उद्देश्य से रखा था, इसके बारे में पुलिसिया पूछताछ के क्रम में उसने कुछ अन्य बदमाशों के नामों का खुलासा किया है, जिसे गोपनीय रख गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन