ePaper

Motihari: विद्यालय स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता काआयोजन

Updated at : 25 Apr 2025 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: विद्यालय स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता काआयोजन

प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान के लिए शुक्रवार को प्रखण्ड क्षेत्र के जीतपुर विष्णुपुरवा स्थित रूपनारायण राय यादव लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय स्तरीय मशाल खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Motihari:

छौड़ादानो :

प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान के लिए शुक्रवार को प्रखण्ड क्षेत्र के जीतपुर विष्णुपुरवा स्थित रूपनारायण राय यादव लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय स्तरीय मशाल खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मार्कण्डेय पाठक तथा संचालन शारीरिक शिक्षक अखिलेश कुमार ने किया. प्रतियोगिता आरम्भ करने से पूर्व सर्वप्रथम राष्ट्रगाण हुआ. उसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया.

अभिभावक एवं दर्शकों से भरे मैदान में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने खेल के विभिन्न विद्याओं में उत्साह और जोश के साथ प्रदर्शन कर दर्शकों को खूब आनंदित किया. 16 वर्ष आयु वर्ग में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रोहित कुमार एवं बालिका वर्ग में सुधा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. 100 मीटर दौड़ में शोभा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. अंडर 16 कबड्डी बालक वर्ग में ऑरेंज टीम ने जीत हासिल की. जबकि बालिका वर्ग में पिंक टीम विजेता बनी. खेल प्रतियोगिता कल तक होती. इस दौरान अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख पति धीरेंद्र यादव, जिला परिषद सदस्य जीतेंद्र प्रसाद, मुखिया एजाज अहमद, भूमिदाता जितेन्द्र प्रसाद यादव आदि मौजूद थे.

प्रधानाध्यापक श्री पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा-निर्देश पर ऐथलेटिक्स, कबड्डी, साइकिलिंग, फुटबॉल, वॉलीबॉल में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के चयन हेतु विद्यालय स्तर से राज्य स्तर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. अंतिम रुप से चयनित छात्र-छात्राओं को आगामी ओलंपिक के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा. मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक अख्तर हुसैन अंसारी, वीरेंद्र कुमार, रामाधार प्रसाद, मध्य विद्यालय जीतपुर के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश कुमार तथा शिक्षक एवं सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन