दिनदहाड़े बाइक की डिक्की खोल 494000 रुपये उड़ाये

Updated at : 07 Mar 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
दिनदहाड़े बाइक की डिक्की खोल 494000 रुपये उड़ाये

दिनदहाड़े डिक्की तोड़वा गिरोह के बदमाशों ने किसान की बाइक की डिक्की तोड़ 494000 रुपये उड़ा कर फरार हो गए.

विज्ञापन

घोड़ासहन. दिनदहाड़े डिक्की तोड़वा गिरोह के बदमाशों ने किसान की बाइक की डिक्की तोड़ 494000 रुपये उड़ा कर फरार हो गए. घटना शुक्रवार को मेन रोड में घटी,जहां चलते बाइक की डिक्की खोल उक्त रुपये निकाल बदमाश फरार हो गए. पीड़ित बाइक सवार किसान झरौखर थाना क्षेत्र खरसलवा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे गुमटी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा पुरनहिया से 494000 रुपये निकाल बाइक की डिक्की में रख मेन रोड होकर बाजार जा रहा था. इसी बीच सेंट्रल बैंक के निकट पहुंचते ही अज्ञात युवक ने मेरी बाइक की डिक्की खोल उक्त रुपये निकाल फरार हो गए. बताया कि अगल बगल के दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर घटना के वक्त दो बाइक पर सवार अन्य तीन संदिग्ध मेरे बाइक के आगे पीछे चल रहे थे. डिक्की से रुपये निकालने के बाद पुनः बाइक घुमा सभी चौधरी मार्केट की ओर भाग निकले. इधर घटना की सूचना शाम को मिलने पर घोड़ासहन थाने के पुअनि नवलकिशोर पासवान ने घटनास्थल पहुंच मामले की जांच की व सीसीटीवी फुटेज को देखा. संवाद प्रेषण तक घटना को लेकर पीड़ित किसान द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन