सरकारी विद्यालयों में भी बच्चों की बनेगी ऑनलाइन हाजिरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Nov 2024 10:04 PM
अब जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की भी ऑनलाइन हाजिरी बनेगी. जहां 75 प्रतिशत ऑनलाइन हाजिरी के आधार पर ही छात्र-छात्राओं को अब सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा.
मोतिहारी.अब जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की भी ऑनलाइन हाजिरी बनेगी. जहां 75 प्रतिशत ऑनलाइन हाजिरी के आधार पर ही छात्र-छात्राओं को अब सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा. वहीं, अब मेधा सॉफ्ट पर नहीं बल्कि इ शिक्षा कोष पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिती दर्ज होगी. इ-शिक्षा कोष एप के जरिये डिजिटल मोड में हाजिरी के लिए प्रत्येक विद्यालय को टैबलेट उपलब्ध कराया जा रहा है. टैबलेट से ही बच्चों के चेहरे की स्कैनिंग की जायेगी. ऑनलाइन हाजिरी के लिए प्रधानाध्यापक और शिक्षक को दो बटन दिखायी देंगे. एक बटन स्कूल इन का और दूसरा स्कूल आउट का होगा. इधर छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा सह नोडल पदाधिकारी डीबीटी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षा विभाग के इ-शिक्षा कोष पर राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों से संबंधित सूचना संग्रहित की जा रही है. सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि मेधा सॉफ्ट पोर्टल के स्थान पर अब इ-शिक्षा कोष पर दर्ज छात्र-छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिती के आधार पर सभी योजनाओं को लाभ दिया जायेगा. जारी आदेश में कहा गया है कि सभी विद्यालय प्रखंड स्तर पर अपने विद्यार्थियों की सूची जमा करना सुनिश्चित करेंगे. सभी बीइओ सभी विद्यालयों की सूची को ऑनलाइन डीपीओ योजना व लेखा को जायेंगे. इधर डीपीओ डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से इ-शिक्षा कोष में भेजना सुनिश्चित करेंगे. वहीं, जारी आदेश में कहा है कि यदि किसी लाभुक अथवा विद्यालय के आंकड़े छूट जाते हैं या किसी भी प्रकार से लाभुकों के छूट जाने अथवा आयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिया जाता है, तो इसके जिम्मेदार संंबंधित डीपीओ लेखा व प्रधानाध्यापक होंगे. मिली जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा टैब मिलने के बाद ऑनलाइन हाजिरी बनायी जाएगी. हालांकि इस संबंध में अभी जिले को पत्र अप्राप्त है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










