Motihari: गंडक नदी में एक लाख भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

Updated:
विज्ञापन
Motihari: गंडक नदी में एक लाख भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को गोविंदगंज व मलाही क्षेत्र के अलग अलग नदी के घाटों पर लगभग एक लाख की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था का डुबकी लगाई.

विज्ञापन

Motihari: गोविदगंज. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को गोविंदगंज व मलाही क्षेत्र के अलग अलग नदी के घाटों पर लगभग एक लाख की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था का डुबकी लगाई.साथ ही स्नान के उपरांत दान उपदान किया. ऐतिहासिक व पौराणिक गोविंदगंज व मिश्रवलिया,मलाही सहित अन्य घाटों पर मंगलवार की देर रात्रि से भक्तो की पहुंचने लगे थे, जहां बुधवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालु नदी में स्नान कर दान उपदान कर मन्नतें मांगी. स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व रोशनी सहित घाट पर तीन गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. मिश्रौलिया पंचायत के सिकटिया स्थित पंचायत सरकार भवन के पास गंडक नदी के तट पर भी पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. स्नान के उपरांत भक्तों ने सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पहुंच जलाभिषेक किया. घाट पर राजस्व पदाधिकारी विनोद पाण्डेय व इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र, मलाही थानाध्यक्ष करण सिंह दल बल के साथ निगरानी करते देखे गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन