Motihari: चोरी करते तांबा तार के साथ एक धराया, तीन फरार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: चोरी करते तांबा तार के साथ एक धराया, तीन फरार

ढाका थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेपुर स्थित फ्लावर मिल से तांबा तार चोरी करते रंगेहाथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया.

विज्ञापन

Motihari: सिकरहना. ढाका थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेपुर स्थित फ्लावर मिल से तांबा तार चोरी करते रंगेहाथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया. वहीं साथ रहे तीन लोग भागने में सफल रहे. पकड़ा गया आरोपी भुलन मुखिया बिसरहिया का रहने वाला हैं, जिसे ढाका पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले को लेकर फ्लावर मिल के प्रोपराइटर बसीर आलम ने दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं. बताया हैं कि भुलन मुखिया एवं राजेपुर निवासी नसीम देवान वगैरह मिल में घुस गया तथा कंट्रोल पैनल लॉक एवं कमप्यूटर सिस्टम को तोड़ दिया. तांबा के पैनल तार को काट कर ले जा रहा था कि सूचना पर मैं तथा ढाका पुलिस की गश्ती टीम पहुंच गए. भुलन मुखिया तांबा तार के साथ पकड़ा गया जबकि नसीम देवान व दो अग्यात चाहरदिवारी फांदकर भाग निकला. चोरों ने करीब दस लाख रुपये के सामान को निकाल लिया था. प्रभारी थानाध्यक्ष जयंती कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन