Motihari: 200 लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: 200 लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार

भादा पंचायत के दामोंवृत्ति गांव में गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने दो सौ लीटर चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

Motihari: हरसिद्धि : थाना क्षेत्र के भादा पंचायत के दामोंवृत्ति गांव में गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने दो सौ लीटर चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कारोबारी नंदू सहनी पिता ललन सहनी दामोंवृत्ति निवासी बताया जाता है. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दामोंवृति गांव में एक शराब कारोबारी के घर प्लास्टिक की बोरी में शराब की खेप आई है. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष मनीष राज, दरोगा संतोषी कुमारी को भेजा गया. पुलिस ने कारोबारी नंदू सहनी के घर में रखा गया बोरी में शराब को बरामद किया. मौके पर शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. शराब और कारोबारी को थाना लाया गया, जहां गहन पूछताक्ष के बाद मध्य निषेद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन