Motihari: नवविवाहिता का शव बरामद, पति गिरफ्तार

झखरा गांव में दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है.
Motihari:गोविदगंज. झखरा गांव में दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना को लेकर कोटवा थाना क्षेत्र के सरेया गांव का मृतका के भाई सूरज सिंह ने थाना में आवेदन देकर पति, सास, ससुर, देवर व मामा सहित पांच लोगों को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी पति दीपक सिंह उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया. आवेदन में बताया गया है कि कोटवा थाना के सरेया गांव के वशिष्ठ सिंह की पुत्री मुस्कान की शादी मार्च 2025 ने झखरा गांव के सुमन सिंह के पुत्र दीपक के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुरालियों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए फरार अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हिमांशु कुमार
हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










