Motihari : गढ़ीमाई दर्शन के लिए पहुंचे नेपाली कांग्रेस के उपसभापति

नेपाल सरकार के पूर्व उपप्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय उपसभापति विमलेन्द्र निधि ने दर्शन व पूजन किया.
Motihari : रक्सौल : नेपाल के सीमावर्ती बारा जिला के बरियारपुर स्थित गढ़ीमाई मंदिर में सोमवार को नेपाल सरकार के पूर्व उपप्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय उपसभापति विमलेन्द्र निधि ने दर्शन व पूजन किया. नेपाली कांग्रेस के उपसभापति श्री निधि के आगमन को लेकर महागढ़ीमाई नगरपालिका के मेयर उपेंद्र यादव के द्वारा भव्य तैयारी की गयी थी. उनके यहां गढ़ीमाई मंदिर पहुंचने पर नेपाली कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं व मेयर उपेंद्र यादव के नेतृत्व की टीम के द्वारा भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान मेयर श्री यादव ने कांग्रेस नेता श्री निधि को पुष्प गुच्छ व दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान कई समसामयिक मसले पर चर्चा की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




