ePaper

देसी कट्टा व कारतूस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Updated at : 31 Aug 2024 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
देसी कट्टा व कारतूस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

शुक्रवार की देर एक नेपाली युवक को एक देशी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

घोड़ासहन.सीमावर्ती झरौखर थाना पुलिस एवं 71वीं बटालियन जमुनिया एसएसबी जवानों के संयुक्त कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से बीते शुक्रवार की देर एक नेपाली युवक को एक देशी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान सीमापार नेपाल के बंकुल थाना क्षेत्र के बंकुल वार्ड नं.7 निवासी मुसाफिर यादव का 35 वर्षीय पुत्र सिकंदर यादव के रूप में किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर नेपाली युवक को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में एसएसबी के साथ देर रात पेट्रोलिंग किया जा रहा था तभी पीठवा मठ टोला के पास उक्त युवक को छापेमारी कर लोडेड देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया गया. बताया कि पकड़ा गया युवक नेपाल से गांजा लेकर भारत की ओर आने के लिए लाइनिंग का काम करता है. पुलिस गिरफ्तार बदमाश से आवश्यक पूछ-ताछ करने में जुटी है वही उसके क्राइम हिस्ट्री के लिए नेपाल पुलिस से संपर्क किया जा रहा.साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में गांजा कारोबार में संलिप्त तस्करों को चिह्नित करने में जुटी है. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के आलावे एसएसबी एवं पुलिस के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन