ePaper

मेहसी में पड़ोसी ने दंपती की चाकू मारकर की हत्या

Updated at : 16 Jul 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
मेहसी में पड़ोसी ने दंपती की चाकू मारकर की हत्या

मिठनपुरा गांव में एक सनकी युवक ने वृद्ध दंपती की चाकूमार हत्या कर दी. मृतक बतहु साह (70) व उनकी पत्नी मानती देवी (65) हैं.

विज्ञापन

मोतिहारी/मेहसी. मेहसी थाने के मिठनपुरा गांव में एक सनकी युवक ने वृद्ध दंपती की चाकूमार हत्या कर दी. मृतक बतहु साह (70) व उनकी पत्नी मानती देवी (65) हैं. घटना मंगलवार शाम की है. सूचना पर पुलिस ने पहुंच एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दोनों पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आराेपी पवन कुमार मिठनपुरा वार्ड नंबर 12 का रहने वाला है. बताया जाता है कि बतहू साह व पवन का घर अगल-बगल में है. सोमवार रात पवन शराब की नशे में अपने परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था. बतहू ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया, जिस पर उसने बतहू के साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी. किसी तरह उसे शांत किया गया. मंगलवार की शाम पवन फिर शराब पीकर आया. बतहू के दरवाजे के सामने गंदी-गंदी गाली देने लगा. बतहू दरवाजे पर ही बैठा था. उसने गाली देने से मना किया, जिसके बाद पवन ने चाकू निकाल उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पति को बचाने गयी मानती देवी को भी उसने चाकू मार मौत के घाट उतार दिया. डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हत्या में प्रयुक्त चाकू अभी नहीं मिला है. भागते समय उसने चाकू कहीं फेंक दिया होगा. उससे पूछताछ की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि बतहू को तीन लड़के व चार लड़की है, जिसमें एक की उसने अभी शादी की है. दंपती की हत्या के बाद घर में कोहराम मचा गया है. परिवार के सदस्यों का रो-रो का बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन