ePaper

केंद्रीय विवि व भाभा कैंसर अस्पताल के बीच हुआ समझौता

Updated at : 23 Aug 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय विवि व भाभा कैंसर अस्पताल के बीच हुआ समझौता

महात्मा गांधी केन्द्रीय विवि के छात्र-छात्र-छात्राओं को भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र के जीनोमिक लैब का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

मोतिहारी.महात्मा गांधी केन्द्रीय विवि के छात्र-छात्र-छात्राओं को भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र के जीनोमिक लैब का लाभ मिलेगा. उन्हें बेहतर करने का अवसर प्राप्त होगा. एमकेविवि के पीएचडी शोद्ध कार्य में दो जूनियर रिसर्च फेलो शामिल हो सकेंगे.उनका पीएचडी में नामांकन होगा. अगले साल यह संख्या पांच कर दी जाएगी. महात्मा गांधी केन्द्रीय विवि व भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र के बीच महत्वपूर्ण समझौता हो गया. समझौते पर हस्ताक्षर भी हो गये. कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस समझौते के अनुसार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के छात्र भी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र के जीनोमिक लैब में जाकर वहां के अनुसंधान और प्रयोगशाला की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इस सुविधा से केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों को अनुसंधान में नई दिशा और अवसर मिलेंगे, जो उनके शैक्षणिक और पेशेवर विकास के लिए लाभकारी साबित होंगे. इससे दोनों संस्थाओं के बीच अकादमिक क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा और नये शोध की संभावनाओं को प्रोत्साहन मिलेगा. वहीं होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डॉ रविकांत सिंह ने बताया कि अनुसंधान का जीनोमिक लैब बिहार का एकमात्र लैब है, जहां जीनोमिक सीक्वेंसिंग की जाती है. यह लैब अत्याधुनिक तकनीकों और उपकरणों से सुसज्जित है, जो कैंसर की जीनोमिक्स में महत्वपूर्ण शोध और विश्लेषण की सुविधा प्रदान करता है. इस समझौते के माध्यम से, जीनोमिक लैब में किए जा रहे शोध और अनुसंधान को राज्य के शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझा किया जाएगा.वहीं शोध एवं विकास प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह समझौता बिहार के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. दोनों संस्थाओं के बीच यह सहयोग न केवल शोध की गुणवत्ता को बढ़ाएगा, बल्कि भविष्य में चिकित्सा और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नये अनुसंधानों और नवाचारों को भी प्रोत्साहित करेगा. समझौते पर एचबीसीएचआरसी के प्रभारी अधिकारी डॉ. रविकांत सिंह व विवि शोध एवं विकास प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. सुनील कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए.इस अवसर पर जनसंपर्क प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. श्याम नन्दन, अकादमिक मामलों के निदेशक बृजेश पांडेय,मुख्य कुलानुशासक प्रो.प्रसून दत्त सिंह,विशेष कार्याधिकारी (प्रशासन) सच्चिदानंद सिंह और जनसंपर्क अधिकारी शेफालिका मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन