Motihari News: मंत्री श्रवण कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भव्य स्वागत

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 20 May 2026 3:32 PM

विज्ञापन

मंत्री श्रवण कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भव्य स्वागत

Motihari News: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और पार्टी की मजबूती पर चर्चा की....

विज्ञापन

Motihari News: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के केसरिया पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. पटना से पहाड़पुर जाने के क्रम में जैसे ही मंत्री श्रवण कुमार केसरिया के पीताम्बर चौक पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला और अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया.

संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा और कार्यकर्ताओं का उत्साह

इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार कुछ देर के लिए रुके. उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली. इसके बाद वे पहाड़पुर के लिए रवाना हो गए. स्वागत करने वालों में जदयू जिलाध्यक्ष भरत पटेल, प्रदेश नेता अजीत सहनी, हरिवंश नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, बसंत कुशवाहा, सरोज सहनी, दिलीप कुशवाहा, संजय तिवारी, इशाक आजाद और पिंटू राम समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद थे.

करीब एक घंटे बाद पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा

मंत्री श्रवण कुमार के जाने के करीब एक घंटे बाद इसी मार्ग से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भी गुजरना हुआ. उनके केसरिया पहुंचने पर भी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र और फूलों का हार पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान पूरा इलाका जदयू जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा.

मोतिहारी के केसरिया से राकेश कुमार रत्न की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन