Motihari News: एसपी साहब आ गए फुल एक्शन में, अपराधियों की तैयार हो रही लंबी लिस्ट…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 12 May 2025 3:56 PM
Motihari News: मोतिहारी को अपराध मुक्त बनाने के लिए एसपी ने कमर कस ली है. फुल एक्शन में आ गए हैं, जिसके बाद अब अपराधियों की लंबी लिस्ट तैयार की जा रही है. कहीं ना कहीं इस खबर से अपराधियों के बीच खौफ पैदा हो गया है.
Motihari News: बिहार में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला लगातार देखने के लिए मिल रहा है. आए दिन पुलिस को खुली चुनौती दी जा रही है. ऐसे में बात करें मोतिहारी की तो, एसपी स्वर्ण प्रभात ने कमर कस ली है. फुल ऑन एक्शन मोड में आ गए हैं, जिसके बाद अब अपराधियों की लंबी लिस्ट तैयार की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, अब तक 1000 अपराधियों की लिस्ट बना ली गई है.
बदमाशों का तैयार होगा एल्बम
इसके साथ ही पिछले 5 सालों में लूट, डकैती और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के कांड में जमानत पर छूटे अपराधियों की लिस्ट बनाई गई है. बता दें कि, चिन्हित 1000 अपराधियों की संबंधित थाने पर गुंडा परेड कराते हुए सत्यापन कराया जा रहा है. साथ ही साथ 126/129 BNSS में 3 से 5 लाख का बॉन्ड डाउन कराया गया. खबर की माने तो, जिला सूचना इकाई की ओर से फोटो और डिटेल्स के साथ सभी बदमाशों के एल्बम तैयार किए जा रहे हैं.
अपराधियों के बीच पैदा होगा खौफ
इधर, एसपी स्वर्ण प्रभात के मुताबिक, अगले एक सप्ताह में ही 1000 अपराधियों का डेटाबेस का काम पूरा कर लिया जाएगा. इससे भविष्य में जो भी आपराधिक घटनाएं होंगी, उसका खुलासा करने में मदद मिलेगी. कहीं ना कहीं इससे अपराधियों के बीच खौफ भी पैदा होगा. यह भी बताया गया कि, 1000 चिन्हित बदमाशों में से अगर कोई थाने नहीं पहुंचे तो उनका जमानत रद्द करवा कर जेल भेजा जाएगा. इस तरह से देखा जा सकता है कि, मोतिहारी पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कमर कस चुकी है.
Also Read: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बिहार आयेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, मचेगा सियासी घमासान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










