Motihari News: लाइन होटल में पुलिस का छापा, 56 किलो डोडा और अफीम बरामद
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 02 Jun 2026 8:32 PM
लाइन होटल में पुलिस का छापा, 56 किलो डोडा और अफीम बरामद
Motihari News: मोतिहारी के कोटवा में एनएच 27 स्थित लाइन होटल पर पुलिस ने छापेमारी कर 56 किलो डोडा और अफीम जब्त किया है . मामले में दो लोग हिरासत में लिए गए हैं, जबकि होटल संचालक फरार है,पढे़ं पूरी खबर…
मोतिहारी कोटवा से शिवम कुमार की रिपोर्ट
Motihari News: मोतिहारी पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत कोटवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है . पुलिस ने एनएच 27 किनारे कदम चौक स्थित एक लाइन होटल में छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है . इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल से 56 किलोग्राम डोडा और लगभग 140 ग्राम संदिग्ध नशीला तरल पदार्थ जब्त किया है, जिसे शुरुआती जांच में अफीम बताया जा रहा है.
दो लोग हिरासत में, होटल संचालक अजीत सिंह फरार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे गुप्त स्थान पर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.वहीं, पुलिस की भनक लगते ही मुख्य आरोपी और होटल संचालक अजीत सिंह मौके से फरार होने में कामयाब रहा.पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर होटल परिसर और उसके आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली गई थी, जिसके बाद यह सफलता हाथ लगी.
अवैध कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा: एसपी स्वर्ण प्रभात
मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है.हिरासत में लिए गए लोगों से नशीले पदार्थों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है कि इसकी सप्लाई कहां से होती थी और इस सिंडिकेट में कौन-कौन शामिल है.एसपी ने साफ लहजे में कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.फरार संचालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है.
मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई छापेमारी
इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी अभियान में डीएसपी सदर-2 जितेश पांडेय, मजिस्ट्रेट सह कोटवा सीओ मोनिका आनंद, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर सूर्यकांत प्रसाद, अमन कुमार और डीआईयू के एसआई अनुज कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे.इसबड़ी कार्रवाई के बाद से एनएच किनारे अवैध धंधा करने वाले होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










