Motihari News: अरेराज में जख्मी हिरण गांव में घुसा, 3 घंटे बाद भी नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 02 Jun 2026 8:07 PM

विज्ञापन

अरेराज में जख्मी हिरण गांव में घुसा, 3 घंटे बाद भी नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम

Motihari News: मोतिहारी के अरेराज में एक जख्मी हिरण रिहायशी इलाके में घुस गया.पैर से खून बहने के बावजूद वन विभाग की टीम महज आधा किलोमीटर की दूरी तय कर तीन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतीहारी अरेराज से हिमांशु की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी जिले के अरेराज नगर पंचायत अंतर्गत जनेरवा गांव में मंगलवार की दोपहर वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई . यहां अचानक एक जख्मी हिरण एक रिटायर्ड चौकीदार के घर में घुस गया.पैर में गंभीर चोट होने के कारण हिरण के शरीर से लगातार खून बह रहा था.ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग को दर्जनों फोन किए, लेकिन अधिकारियों ने फोन तक रिसीव नहीं किया.

हेल्पलाइन और थाने की सूचना पर भी सुस्त रहा विभाग

जख्मी हिरण को देखने के लिए गांव में भारी भीड़उमड़पड़ी.जब वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया, तो ग्रामीणों ने थक-हारकर हेल्पलाइन नंबर और स्थानीय थाना पुलिस को इसकी सूचना दी . स्थानीय ग्रामीण अभिषेक कुमार ने बताया कि हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के करीब एक घंटे बाद वन विभाग के कुछ कर्मी मौके पर पहुंचे तो जरूर, लेकिन वे जख्मी हिरण को देखकर बिना कोई राहत दिए वापस चले गए.इसके बाद तीन घंटे से अधिक का समय बीत जाने पर भी कोई सुध लेने नहीं आया.

स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया भेजा जाएगा

इधर, मामले को बढ़ता देख अरेराज रेंजर ने फोन पर बताया कि उन्हें हिरण मिलने की आधिकारिक सूचना मिली है और टीम को घटना स्थल पर भेजा जा रहा है.उन्होंने कहा कि फिलहाल हिरण के जख्म का स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज कराया जाएगा, जिसके बाद बुधवार को बेतिया से विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाकर या वहां ले जाकर उसका उचित इलाज कराया जाएगा.

थानाध्यक्ष ने कहा- वन विभाग को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

वहीं, मामले पर अरेराज की थाना अध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने बताया कि जख्मी हिरण के घर में घुसने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है.पुलिस ने अपने स्तर से भी वन विभाग के रेंजर को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है.जैसे ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम गांव पहुंचेगी, हिरण को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया जाएगा.हालांकि, कार्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर होने के बावजूद टीम का घंटों न पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन