Motihari News: डीजल चोरी के धंधे पर पुलिस का एक्शन, 100 लीटर डीजल बरामद
सांकेतिक तस्वीर
Motihari News: मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने डीजल कटवा गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके घर से करीब 100 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है. जानिए खबर विस्तार से...
मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट
Motihari News: कोटवा पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर से करीब 100 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है. गिरफ्तारी के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें: घर लौट रहे छात्र को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के सिहोरवा कररिया गांव निवासी जय राम साह के पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां से करीब 100 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी में 150 करोड़ से होगा डेयरी का विस्तार, 66 हजार किसानों को होगा सीधा लाभ
डीजल कटवा गिरोह से जुड़े होने का आरोप
प्रारंभिक जांच में आरोपी का संबंध डीजल कटवा गिरोह से होने की बात सामने आई है. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है.
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
कोटवा पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं. इन्हीं के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद डीजल चोरी के धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.
यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










