Madhuban Road Accident: घर लौट रहे छात्र को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Madhuban Road Accident: मधुबन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 18 वर्षीय छात्र विक्रम कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है. हादसे के बाद चालक फरार हो गया. परिजनों और ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

मोतिहारी के मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

Madhuban Road Accident: मोतिहारी के तेतरिया-मधुबन मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मधुबन थाना क्षेत्र के बाजितपुर विद्यालय के समीप हुई. हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

तेज रफ्तार पिकअप ने बुलेट में मारी टक्कर

सांकेतिक तस्वीर , image credit: pexels. Com

जानकारी के अनुसार तेतरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बुलेट बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पुनास गांव निवासी बच्चू लाल भगत के 18 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अच्छे लाल भगत के पुत्र सुभाष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

नाना के घर रहकर करता था पढ़ाई

परिजनों ने बताया कि विक्रम कुमार अपने नाना जगदीश भगत के घर रहकर पढ़ाई करता था. घटना के समय वह घर लौट रहा था. अचानक हुए हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें:मोतिहारी में 150 करोड़ से होगा डेयरी का विस्तार, 66 हजार किसानों को होगा सीधा लाभ

गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक घटनास्थल पर प्रदर्शन किया. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फरार पिकअप चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, HHD Machine से खुला चोरी की बाइक का पोल

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन