मोतिहारी: 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, नेपाल का था रहने वाला

Updated:
विज्ञापन
Motihari News ghorasahan mobile tower youth haider ansari dead body found hanging nepal resident

प्रतीकात्मक तस्वीर

Motihari News: घोड़ासहन में 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला . मृतक की पहचान नेपाल के परसा निवासी हैदर अंसारी के रूप में हुई है . पुलिस शव को उतारकर मामले की गहन जांच में जुट गई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. सुबह-सुबह टावर पर शव को लटकता देख पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

मृतक की पहचान नेपाल निवासी हैदर अंसारी के रूप में हुई

घटना की जानकारी मिलते ही घोड़ासहन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की काफी मशक्कत और मदद के बाद शव को 80 फीट ऊंचे टावर से नीचे उतरवाया. जेब से मिले कागजातों और छानबीन के बाद मृतक की शिनाख्त हैदर अंसारी के रूप में की गई है. वह नेपाल के समरौंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा गांव के निवासी मुजाहिद अंसारी का पुत्र था. पुलिस ने सीमा पार नेपाल में रह रहे उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

मौत के कारणों की गुत्थी सुलझाने में जुटी घोड़ासहन पुलिस

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह नेपाल से भारतीय सीमा में आकर टावर पर कैसे चढ़ा, यह रहस्य अभी तक गहराया हुआ है. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस हत्या और अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन