Motihari में चक्का जाम, टैक्स वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो चालक

Published by :Aniket Kumar
Published at :02 May 2026 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
Motihari News auto e rickshaw strike tax hike municipal corporation passengers trouble

मोतिहारी में ऑटो चालकों का विरोध प्रदर्शन

Motihari News: मोतिहारी में नगर निगम द्वारा टैक्स 15 से बढ़ाकर 30 रुपये करने के विरोध में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल जारी है. शहर में यातायात व्यवस्था ठप होने से यात्री परेशान हैं. चालक संघ ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: नगर निगम द्वारा टैक्स में अचानक की गई भारी बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को मोतिहारी की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. ऑटो और ई-रिक्शा चालक संघ ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एकदिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है. इस हड़ताल के कारण मोतिहारी शहर सहित पूरे जिले में यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है.

15 रुपये के बदले 30 रुपये वसूली का विरोध

हड़ताल का मुख्य कारण नगर निगम द्वारा लगाए गए टैक्स में 100 प्रतिशत की वृद्धि है. चालकों का आरोप है कि पहले उनसे प्रतिदिन 15 रुपये टैक्स लिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर अचानक 30 रुपये कर दिया गया है. चालक संघ के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि इतनी अधिक वृद्धि चालकों की कमर तोड़ देगी. सुबह 7 बजे से ही सैकड़ों चालक टाउन हॉल परिसर में एकत्रित होकर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे पहिए, दी चेतावनी

संघ ने स्पष्ट किया है कि यह हड़ताल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी. अध्यक्ष ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई चालक हड़ताल का उल्लंघन कर गाड़ी चलाते पकड़ा गया, तो संगठन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा. चालकों की मांग है कि नगर निगम तुरंत इस जनविरोधी फैसले को वापस ले, वरना यह आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकता है.

यात्री परेशान, आवागमन हुआ ठप

इस बंद का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा है. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य बाजारों में यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं. ई-रिक्शा और ऑटो नहीं चलने के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों, मरीजों और छात्रों को पैदल या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है. लोग वैकल्पिक साधनों की तलाश में भटकते नजर आए.

मोतिहारी से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढे़ं: Motihari: कुणाल सिंह गैंग के शूटर लालटेनवा को 10 साल की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन