मोतिहारी: नवविवाहिता पर जेवरात व नकदी लेकर फरार होने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

कल्याणपुर थाना
मोतिहारी के कल्याणपुर में एक नवविवाहिता पर लाखों रुपये के जेवरात, कपड़े और नकदी लेकर घर से फरार होने का आरोप लगा है. पुलिस आवेदन के आधार पर जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…
कल्याणपुर, मोतिहारी से सुबोध कुमार सिंह की रिपोर्ट
Motihari News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में एक नवविवाहिता के घर से कीमती कपड़े, लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
छह माह पहले हुई थी शादी
कुंवरपुर गांव निवासी सुनील भगत ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनके पुत्र दिलीप कुमार की शादी 30 नवंबर 2025 को चिरैया थाना क्षेत्र के सबंधड़ गांव निवासी विंदा प्रसाद की पुत्री अर्चना कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी.
परिजनों के अनुसार विवाह के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा. करीब डेढ़ माह बाद अर्चना अपने मायके चली गई थी.
जेवरात और नकदी लेकर जाने का आरोप
आवेदन में कहा गया है कि 9 मई 2026 को अर्चना दोबारा ससुराल लौटी थी. इसके बाद वह घर में रखी एक अटैची से कीमती कपड़े, लाखों रुपये मूल्य के गहने और नकदी लेकर घर से चली गई.
परिजनों का कहना है कि काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है.
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिला किसी अन्य युवक के संपर्क में थी और उसी के साथ घर छोड़कर चली गई है. हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
पुलिस कर रही जांच
थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और मामले की सत्यता सामने आने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










