मोतिहारी में सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती, 9 जनवरी तक देना होगा संपत्ति का ब्योरा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 30 Dec 2025 9:31 PM

विज्ञापन

डीएम सौरभ जोरवाल

Motihari News: मोतिहारी जिले में सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को 9 जनवरी तक अपनी चल और अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा देना अनिवार्य किया गया है. डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा है कि समय सीमा का पालन नहीं करने वालों का वेतन स्थगित कर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी जिले में कार्यरत सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अहम सूचना जारी की गई है. जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि जिले में पदस्थापित हर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपनी चल एवं अचल संपत्ति का पूरा विवरण हर हाल में 9 जनवरी तक जमा करें. समय सीमा के भीतर विवरण नहीं देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

क्या बोले डीएम

डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि यह विवरण 31 दिसंबर 2025 की स्थिति के आधार पर तैयार करना होगा. इसमें सभी तरह की संपत्तियां शामिल होंगी, जैसे जमीन, मकान, फ्लैट, दुकान, वाहन, बैंक जमा, बीमा, शेयर, सोना-चांदी सहित अन्य चल संपत्तियां.

डीएम ने स्पष्ट किया कि यह नियम सेवारत समूह क, ख और ग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होगा. सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने कर्मियों से समय पर जानकारी एकत्र कर सूची तैयार करें. इसके बाद यह सूची 15 फरवरी 2026 तक सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना को भेजी जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कार्रवाई की जाएगी

प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया है कि संपत्ति विवरण निर्धारित फॉर्मेट में ही भरना अनिवार्य है. सूची पूरी तरह सही होनी चाहिए. कर्मियों को अपनी हस्ताक्षरित सॉफ्ट कॉपी एक्सेल शीट के रूप में और हार्ड कॉपी दोनों ही जमा करनी होंगी. यह दस्तावेज जिला आईटी प्रबंधक के कार्यालय में जमा किए जाएंगे.

डीएम ने चेतावनी दी है कि जो अधिकारी या कर्मचारी तय समय सीमा के भीतर संपत्ति का ब्योरा नहीं देंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ऐसे कर्मियों का वेतन स्थगित किया जा सकता है. प्रशासन का कहना है कि यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और सरकारी सेवा में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

प्रशासन ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी संपत्ति का सही और पूरा विवरण जमा करें.

इसे भी पढ़ें: बिना काम सर्किल ऑफिस का चक्कर लगाने पर होगी FIR, सीओ ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन