रामनवमी शोभायात्रा कार्यक्रम का विधायक ने लिया जायजा

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर स्थानीय विधायक शालिनी मिश्रा बुधवार ने बैठक की.
केसरिया. रामनवमी शोभायात्रा को लेकर स्थानीय विधायक शालिनी मिश्रा बुधवार ने बैठक की. इसके उपरांत आयोजन समिति के सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल रामजानकी मठ का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि आगामी 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली रामनवमी शोभायात्रा को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारी शुरू हो गई है. आयोजन समिति के संरक्षक हर्ष राज ने बताया पिछले वर्षों की तरह इस बार भी शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कई कोशिश की गई है. शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां भजन कीर्तन, विशाल राम द्वाज और भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अवनीश कुमार उर्फ चूमन पाठक, रविरंजन जायसवाल, आमोद कुमार पाठक, शुभम रंजन, कुमार प्रगल, अमित कुमार पांडेय, लव कुमार यादव, दिनेश पाण्डेय, भगवाधारी नितेश, आयुष कुमार सिंह, समेत कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




