Motihari: मंत्री ने किया बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
Motihari: मंत्री ने किया बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन

बीस सूत्री कार्यालय का शनिवार को गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान और जेडीयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने उद्घाटन किया.

विज्ञापन

Motihari: तुरकौलिया. बीस सूत्री कार्यालय का शनिवार को गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान और जेडीयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने उद्घाटन किया. यह कार्यालय प्रखंड परिसर में बनाया गया है. इस कार्यक्रम में एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा और संचालन उपाध्यक्ष अजय पटेल ने किया. मंत्री ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम जनता की समस्याओं के समाधान कि दिशा में एक मजबूत कड़ी है. कार्यक्रम में बीडिओ प्रियांशी प्रिया, राजकिशोर कुशवाहा, वीरेंद्र पासवान, श्यामकिशोर शर्मा, रमाकांत उपाध्याय, रुस्तम आलम, नीलम देवी, पूजा देवी, संजय प्रसाद साह, मुकेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन