Motihari: महासम्मेलन की सफलता को लेकर हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
Motihari: महासम्मेलन की सफलता को लेकर हुई बैठक

शहर के राजा बाज़ार स्थित बापू प्रेक्षागृह में 13 अप्रैल को अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का जिला स्तरीय महासम्मेलन होना सुनिश्चित है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. शहर के राजा बाज़ार स्थित बापू प्रेक्षागृह में 13 अप्रैल को अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का जिला स्तरीय महासम्मेलन होना सुनिश्चित है. इसी कार्यक्रम के जनसंपर्क अभियान के तहत चकिया नगर परिषद सभापति पवन सर्राफ के फार्महाउस पर स्वर्णकार संघ एवं विश्वकर्मा महासभा के पदाधिकारियों व विश्वकर्मा समाज के सैकड़ों प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक किया गया. बैठक में स्वर्णकार, लोहार, बढ़ई समाज के प्रबुद्ध लोगों ने 13 अप्रैल को मोतिहारी के महासम्मेलन में चलने के लिए उपस्थित लोगों को आग्रह किया. इस सम्मेलन में प्रदेश एवं देश के विश्वकर्मा समाज के जनप्रतिनिधि जिसमें मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद के अलावे विश्वकर्मा समाज से वरीय पदाधिकारी एवं रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स उपस्थित रहेंगे. बैठक में विश्वकर्मा महासभा के अध्यक्ष इंद्रदेव ठाकुर, उपाध्यक्ष हजारी शर्मा,स्वर्णकार संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र स्वर्णकार, महामंत्री सुधीर गुप्ता, सचिव राजेश कुमार, उपाध्यक्ष दीपक सर्राफ,कोषाध्यक्ष संजय सर्राफ, कार्यक्रम संयोजक अरविंद सर्राफ, रॉबिन कुमार, जयप्रकाश सर्राफ, रविशेखर कुमार, गोपालगंज से ललन विश्वकर्मा, सीवान से राधेश्याम विश्वकर्मा एवं चकिया के स्वर्णकार, लोहार और बढ़ई समाज से सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन