Motihari: फरियाद लेकर सीधे पुलिस पदाधिकारी से मिले फरियादी : एसपी

Updated:
विज्ञापन
Motihari: फरियाद लेकर सीधे पुलिस पदाधिकारी से मिले फरियादी : एसपी

पूर्वी चंपारण जिला के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने गुरुवार को सुगौली थाना और सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Motihari: सुगौली.पूर्वी चंपारण जिला के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने गुरुवार को सुगौली थाना और सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडे व थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. निरीक्षण के क्रम में एसपी स्वर्ण प्रभात ने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश दिये. एसपी ने थाना में आए आगंतुकों के बैठने की जगह के व्यवस्था का भी निरीक्षण कर पीने का पानी और साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आए हुए आगंतुक सीधे थानाध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं या फिर ओडी अधिकारी जिनका नंबर सार्वजनिक किया जाएगा. उनसे मिलकर अपनी समस्या को रख सकते हैं. उन्होंने बिचौलियों के झांसे में नहीं आते हुए सीधे तौर पर पुलिस से सहयोग लेने की बात कहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संप���दित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन