नकाबपोश अपराधियों ने सीएसपी से लूटे 1.60 लाख

Published at :28 Jan 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
नकाबपोश अपराधियों ने सीएसपी से लूटे 1.60 लाख

मेहसी थाना क्षेत्र स्थित दामोदरपुर में सोमवार की शाम चार नकाबपोश अपराधियों द्वारा स्टेट बैंक के सीएसपी से 1.60 लाख की लूट कर लेने घटना सामने आई है.

विज्ञापन

चकिया. अनुमंडल के मेहसी थाना क्षेत्र स्थित दामोदरपुर में सोमवार की शाम चार नकाबपोश अपराधियों द्वारा स्टेट बैंक के सीएसपी से 1.60 लाख की लूट कर लेने घटना सामने आई है.इस बाबत पीड़ित सीएसपी संचालक मधुबन थाना क्षेत्र के तालीमपुर निवासी रवि भूषण ने मेहसी थाने में एक आवेदन दिया है.घटना सोमवार शाम साढ़े चार बजे के करीब की बताई जाती है.संचालक रवि भूषण ने बताया कि लूट के कुछ मिनटों पहले ही वह बैंक से पैसा निकासी कर अपने सीएसपी पहुंचे थे. संचालक रवि भूषण ने बताया कि काउंटर पर पहुंचते ही पीछे से चार नकाबपोश अपराधी सीएसपी के अंदर प्रवेश कर गए.सीएसपी में प्रवेश करते ही अपराधियों ने उसका शटर गिरा दिया.उसमे से दो अपराधी लूटपाट के इरादे से हथियार के बल पर काउंटर के अंदर प्रवेश कर गए. अपराधियों ने वहां रखे कुल 1.60 लाख की राशि लूट ली.उसके बाद सभी हथियार लहराते वहां से भाग निकले. भागने के दौरान अपराधियों ने वहां खड़ी एक बाइक को भी लूटने का प्रयास किया.संचालक ने बताया कि एक बाइक से दो अपराधी आए थे और दो पैदल थे.संचालक ने बताया कि भागने के क्रम में सभी एक ही बाइक पर थे या पैदल पहुंचे अपराधियों ने अन्यत्र बाइक लगा रखी थी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. सभी अपराधियों की उम्र बीस से पच्चीस साल होने का अनुमान लगाया जाता है.सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर सारी जानकारी ली.थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.प्राप्त सीसीटीवी फुटेज और अन्य चीजों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन