ePaper

हसुआहां में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Updated at : 24 Aug 2024 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
हसुआहां में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

मुफस्सिल थाना अंतर्गत हसुआहां में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन

मोतिहारी. मुफस्सिल थाना अंतर्गत हसुआहां में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं उसके पति को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. उससे पूछताछ चल रही है. मृतका शांति देवी (22) हसुआहां के रूपलाल मुखिया की पत्नी थी. घटना की सूचना पर मृतका के मामा फेनहारा कालूपाकड़ के कैलाश मुखिया व मामी बबिता देवी सदर अस्पताल पहुंचे. दोनों ने शांति के हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया. दोनों ने बताया कि शांति की शादी एक साल पहले रूपलाल से हुई थी. शादी के बाद दहेज के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे. ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर शांति भाग कालूपाकड़ आयी. कुछ महिनों तक रही, उसके बाद पंचायती कर उसे ससुराल विदा किया गया. उसका मायके शिवहर के फुलकाहा में है. दोनों ने रूपलाल सहित उसके पिता, मां व भाई पर हत्या का आरोप लगाया है. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष शिप्रा राजपुत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल मृतका के पति रूपलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन