ePaper

ससुराल वालों ने विवाहिता को जबरन जहर खिलाया, मौत

Updated at : 10 Jun 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
ससुराल वालों ने विवाहिता को जबरन जहर खिलाया, मौत

हरसिद्धि थाने के गड्डीपुर गांव में ससुराल वालों ने सकीरन खातून को जहर देकर मार डाला.

विज्ञापन

मोतिहारी . हरसिद्धि थाने के गड्डीपुर गांव में ससुराल वालों ने सकीरन खातून को जहर देकर मार डाला. उसकी पहले जमकर पिटाई की, उसके बाद जबरन उसे जहर खिला सभी घर छोड़ फरार हो गये. पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसके मायके वालों को दी, जिसके बाद मायके वाले गड्डीपुर पहुंचे तो देखा कि वह झटपटा रही थी. उसे इलाज के लिए शहर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना सोमवार सुबह की है. छतौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा मायके वाले को सौंप दिया. घटना को ले मृतका के भाई मलाही दामोदरपुर मठिया के आलीम आलम ने छतौनी थाने में आवेदन दिया है. उसने मृतका के सुसराल वाले जलील मियां, जमीला खातून ,राजमोहम्मद मियां, अब्दुल आलम व मोरयम खातून को आरोपित किय है. उसने पुलिस को बताया है कि अस्पताल ले जाते समय सकीरन खातून ने उक्त सभी आरोपितों का नाम लेते हुए बताया कि उन लोगों ने पहले पिटाई की, उसके बाद जबरन जहर खिला दिया, उसके बाद घर छोड़ फरार हो गये. शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. छतौनी इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के लिए आवेदन को हरसिद्धि थाना भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन