ePaper

Motihari : गंगापीपर कांड में मुख्य आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

Updated at : 06 Jun 2025 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : गंगापीपर कांड में मुख्य आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

गंगापीपर गांव में एक तिलक समारोह में भाग लेने आए युवक की गोली मारकर हत्या मामले के मुख्य आरोपी व गोली चलाने वाले अपराधी उत्सव सिंह ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है.

विज्ञापन

Motihari : चिरैया. थाना क्षेत्र के गंगापीपर गांव में एक तिलक समारोह में भाग लेने आए युवक की गोली मारकर हत्या मामले के मुख्य आरोपी व गोली चलाने वाले अपराधी उत्सव सिंह ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस के बढ़ते हुए दबाव से हताश अपराधी ने सरेंडर किया है, जिसे चिरैया पुलिस अपनी अभिरक्षा में लेकर आवश्यक पूछताछ कर रही है. पुलिस को दिए बयान में उक्त अपराधी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. विदित हो कि 2 जून की रात गंगापीपर गांव में एक तिलक समारोह में आयोजित ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में रिवॉल्वर लहराने से मना करने पर उत्सव सिंह ने शिकारगंज थाना क्षेत्र के अम्बरिया गांव निवासी सुभाष चन्द्र पांडेय के पुत्र आकाश कुमार पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या मृतक के छोटे भाई अंकित कुमार के आंखों के सामने की थी. उसके बाद से अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबाव बना रही थी. थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन