कपड़ा व ज्वेलर्स दुकान में आग लगने से लाखों की क्षति

चिरैया बाजार स्थित एक कपड़ा व ज्वेलर्स की दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने से करीब दस लाख रुपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी.
चिरैया. चिरैया बाजार स्थित एक कपड़ा व ज्वेलर्स की दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने से करीब दस लाख रुपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी. घटना बुधवार रात की है. अग्निपिङीत बाराजयराम गांव निवासी पब्लिक ज्वेलर्स एवं मां निर्माला वस्त्रालय के प्रो. रंजीत प्रसाद ने थाना व अंचल को इसकी सूचना दी है. बताया है कि शाम में दुकान बंद डेरा चले गये. दुकान से धुआं निकलते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी, जहां शटर बंद होने के कारण आग पूरे दुकान को अपने में आगोश में ले लिया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशामक दमकल को दी. अग्निशामक दल व ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




