Motihari: एलएनडी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
Motihari: एलएनडी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान

शहर के एल एन डी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के मौके पर सदर अस्पताल स्थित रक्त बैंक में रक्तदान किया गया.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. शहर के एल एन डी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के मौके पर सदर अस्पताल स्थित रक्त बैंक में रक्तदान किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो (डॉ) राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवनी आत्मसात करने योग्य है और उनके पुण्यतिथि पर रक्तदान करना अपने आप में अद्वितीय पुण्यकर्म है. इस रक्तदान कार्यक्रम को स्वामी विवेकानंद सनातनी दर्शन मंच के द्वारा आयोजित किया गया था. रक्तदान अभियान की अगुआई कर रहे एनएसएस कार्यक्रम डॉ रविरंजन सिंह ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर कई तरह के बीमारियों से सुरक्षित हो जाता है. महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि एल एन डी कॉलेज के छात्र छात्राएं हमेशा रक्तदान के लिए तत्पर रहते हैं. आज भी 12 छात्र छात्राओं ने रक्तदान किया है. रक्तदान करने वालों में डॉ नागमणि सिंह,डॉ रविरंजन सिंह, हिमांशु मिश्रा,राहुल कुमार,सुमन कुमार,साहिल आलम,शिवम कुमार,आकृति कुमारी आदि प्रमुख नाम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन