Motihari : 32 आश्रितों के बीच हुआ कबीर अंत्येष्टि राशि का वितरण

Updated:
विज्ञापन
Motihari : 32 आश्रितों के बीच हुआ कबीर अंत्येष्टि राशि का वितरण

सौनाहा बाजार स्थित पंचायत भवन के परिसर में गुरुवार को एक शिविर लगाकर आश्रितों के बीच कबीर अंत्येष्टि की राशि का वितरण किया गया.

विज्ञापन

Motihari : रक्सौल. प्रखंड के लक्ष्मीपुर लक्षुमनवा पंचायत के सौनाहा बाजार स्थित पंचायत भवन के परिसर में गुरुवार को एक शिविर लगाकर आश्रितों के बीच कबीर अंत्येष्टि की राशि का वितरण किया गया. राशि का वितरण पंचायत के मुखिया शैला देवी ने कुल 32 आश्रितों के बीच कबीर अंत्येष्टि की राशि का चेक वितरण किया. पंचायत सचिव कामेश्वर हजरा ने बताया कि पंचायत के विभिन्न वार्डों में हुए लोगों के मृत्यु के बाद आश्रितों के द्वारा करीब अंत्येष्टि की राशि के लिए आवेदन दिया गया था. जिसकी जांच की गयी. आज 32 लाभुकों के बीच तीन-तीन हजार रुपये का चेक वितरण किया गया है. इस दौरान कुल 96 हजार रुपये के चेक का वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि कुछ आश्रितों के द्वारा अभी आवेदन पंचायत भवन में दिया गया है जिसकी भी जांच कर शीघ्र ही राशि का वितरण कर दिया जाएगा. शिविर में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अलख देव राय के द्वारा पंचायत के माध्यम से मिलने वाले विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. मौके पर कार्यपालक सहायक दीपक कुमार यादव, फूलवा देवी, उदय महतो, अजय ठाकुर, कामेश्वर सहनी, आलम मियां, कांती देवी, राजा सहनी, शोभा देवी, सरीफन खातुन, शंभू यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन