Motihari: डाॅक्टर के घर से 12 लाख के आभूषण की चोरी, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
Motihari: डाॅक्टर के घर से 12 लाख के आभूषण की चोरी, प्राथमिकी

मुफस्सिल थाने के हरियण छपरा गांव में चोरों ने डॉक्टर अभिषेक कुमार के घर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी.मुफस्सिल थाने के हरियण छपरा गांव में चोरों ने डॉक्टर अभिषेक कुमार के घर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बेखौफ चोरों घर में प्रवेश करने के लिए खिड़की का ग्रिल व जाली को काटा, उसके बाद अंदर घुसकर कमरे को लॉक कर आलमीरा का ताला तोड़ लगभग 12 भर सोना व तीन सौ ग्राम चांदी का आभूषण सहित कुछ आवश्यक कागजात लेकर आराम से निकल गये. घटना के समय डॉक्टर घर पर नहीं थे. उनके बड़े भाई आलोक कुमार वर्मा का परिवार दुसरे कमरे में था. सुबह होने पर आलोक को घटना की जानकारी हुई. उन्होंने अभिषेक को घटना की सूचना दी, जिसके बाद अभिषेक ने पहुंच पुलिस को घटना से अवगत कराया. पुलिस ने पहुंच छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला. घटना को लेकर आलोक ने थाने में अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि अभिषेक की शादी बीते 20 फरवरी को हुई थी. उसके ससुराल में किसी का तबीयत खराब था, जिसे देखने पत्नी के साथ ससुराल चला गया. इस बीच मौके का फायदा उठा चोरों ने उसके कमरे के खिड़की का ग्रिल व जाली काट अंदर प्रवेश कर 120 ग्राम सोना व तीन सौ ग्राम चांदी के आभूषण के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, क्रेडिट कार्ड सहित अन्य दस्तावेज की चोरी कर ली. थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. बहुत जल्द चोर गिरोह को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन