Motihari: जान खान रॉयल-11 ने उत्तरी जिरात गाछी टोला वारियर्स को हराया

Updated:
विज्ञापन
Motihari: जान खान रॉयल-11 ने उत्तरी जिरात गाछी टोला वारियर्स को हराया

बथना में बथना प्रीमियर लीग फर्स्ट सीजन नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Motihari: केसरिया. प्रखण्ड क्षेत्र के बथना में बथना प्रीमियर लीग फर्स्ट सीजन नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन मंगलवार की शाम केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, बिजधरी थानाध्यक्ष राजीव कुमार सहित अन्य आगत अतिथियों ने किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि ऐसा आयोजन ग्रामीण परिवेश के खेल प्रतिभा को बढ़ावा देगा. ग्रामीण स्तर पर भी बेहतर खिलाड़ी हैं. ऐसे खिलाड़ियों के लिए ऐसा आयोजन एक बेहतर प्लेटफार्म है. प्रथम नाईट का मैच जिरात गाछी टोला वारियर्स बनाम जान खान टोला रॉयल-11 के बीच खेला गया, जिसमें जिरात गाछी टोला वारियर्स के कप्तान हासिब खान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए जान खान रॉयल-11 की टीम ने निर्धारित ओवर में 102 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में उतरी जिरात गाछी टोला वारियर्स की टीम 91 रन पर सिमट गई, जिसके बाद जान खान रॉयल-11 की टीम ने जीत दर्ज कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन