तालीमी मरकज चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी,50 प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक

Updated:
विज्ञापन
तालीमी मरकज चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी,50 प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक

तालीमी मरकज चयन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी होने पर डीएम सौरभ जोरवाल ने कड़ी नाराजगी जतायी है और 50 प्रधानाध्यापकों के वतन पर रोक लगाने व उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है.

विज्ञापन

मोतिहारी.तालीमी मरकज चयन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी होने पर डीएम सौरभ जोरवाल ने कड़ी नाराजगी जतायी है और 50 प्रधानाध्यापकों के वतन पर रोक लगाने व उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है. सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में शिक्षा सेवक तालीमी मरकज चयन प्रक्रिया को ले आयोजित समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है. पाया कि कुल 132 केंदों पर चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी जिसमें कुल 84 केंद्र पर ही निर्धारित समयानुसार चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर चयन से संबंधित अभिलेख कार्यालय को उपलब्ध कराया गया.अभिलेखों के अवलोकन में पाया गया कि कुल 34 चयन केंद्र पर ही चयन प्रक्रिया नियम संगत हुआ है, जबकि कुल 50 केंद्र में भारी त्रुटि पायी गयी. साथ ही 48 चयन केंद्र जहां समय सारणी का पालन नहीं किया गया.मामलें को गंभीरता से लेते हुए उन केन्द्रों के अधीन आने वाले प्रधानाध्यपकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.कहा कि 50 केन्द्रों पर चयन में विभागीय नियमों का पालन नहीं किया गया है. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन