Motihari: किसानों को दी गयी नयी तकनीक संबंधी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Motihari: किसानों को दी गयी नयी तकनीक संबंधी जानकारी

ई-किसान भवन में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

Motihari: केसरिया. प्रखंड मुख्यालय ई-किसान भवन में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन विधायक शालिनी मिश्रा, बीडीओ कुमोद कुमार, कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार तिवारी, बीस सूत्री अध्यक्ष मो. इशाक आजाद और उपाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया. विधायक ने कहा की सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं का लाभ उठाना जरूरी है. बीडीओ ने अन्न और पोषण पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने पारंपरिक खेती को अपनाने पर जोर दिया. कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने मिट्टी जांच और बीज उपचार की जानकारी दी. किसानों को मोटा अनाज उगाने के लिए प्रेरित किया. नेचुरल खेती को बढ़ावा देने की बात कही. मौके पर बीटीएम दिलीप कुमार सिंह, विद्याभूषण त्रिपाठी, निखिल बिहारी सिंह, प्रियुषनाथ त्रिपाठी, राघवेन्द्र पांडेय, बीरेन्द्र मिश्र, दिनेश सिंह, अतुल कुमार पांडेय, कृणा कुमार, अमरेश कुमार, किसान गया प्रसाद, सुबोध कुमार, संजय किशोर तिवारी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन