होली में जबरन किसी को रंग लगाया तो जाना होगा जेल

Updated at : 09 Mar 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
होली में जबरन किसी को रंग लगाया तो जाना होगा जेल

डीजे बजाने व हंगामा, हुडदंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी है.

विज्ञापन

मोतिहारी . रंगो के त्योहार होली को शांतिपूर्ण माहौल मे सम्पन्न कराना है. डीजे बजाने व हंगामा, हुडदंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी है. इसके लिए आपलोग को जिम्मेवारी दी जा रही है. इसपर कड़ी निगरानी रखनी है कि आपके इलाके में डीजे नहीं बजे. उक्त बाते एसपी स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को मासिक अपराधी गोष्ठी में कही. उन्होंने थानाध्यक्ष को होली त्योहार को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर टास्क सौंपा. उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी किसी को जबरन रंग नहीं लगाये. इस तरह की शिकायत मिलती है कि आरोपी पर कार्रवाई करे. उसे गिरफ्तार कर सलाखों के अंदर डाले. वहीं अश्लील गीत बजाने वालों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजे. कहा कि ऑटो, बस, कैब सहित अन्य यात्रि वाहनों में अब अश्लील गाने नहीं बजेंगे. समय-समय पर इसकी जांच-पड़ताल करने का थानाध्यक्षों को निर्देश दिया. शराब तस्करों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी करने काे कहा. साथ ही फरवरी में 5004 लम्बित कांडों के निष्पाद मे सक्रिय भूमिका निभाने वाले अनुसंधानकर्ताओं को पुरस्कृत करने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि एक भी कुर्की व वारंट लम्बित नहीं रहना चाहिए. उसका निष्पादन यथा शीघ्र करे. वांछित अपराधियाें की लिस्ट बनायी जायेगी. वह जिस थाना क्षेत्र में छुपे होंगे, वहां के थानाध्यक्ष की यह जिम्मेवारी होगी कि उसे गिरफ्तार करे. बैठक में सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष मौजूद थे.एसपी ने जिलेवासियों से होली के त्योहार को आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपली की. कहा कि पुलिस अपके लिए सदैव तत्पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन