Motihari: शार्ट सर्किट से घर में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
Motihari: शार्ट सर्किट से घर में लगी आग

थाना क्षेत्र के फुलतकीया गांव में शार्ट सर्किट से शुक्रवार की रात घर में अचानक आग लगने से घर सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

Motihari: केसरिया. थाना क्षेत्र के फुलतकीया गांव में शार्ट सर्किट से शुक्रवार की रात घर में अचानक आग लगने से घर सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. अग्नि पीड़ित विनय साह ने बताया की रात करीब आठ बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी, जिसमें बीस हजार रुपए नगद, अनाज, आभूषण, फर्नीचर सहित करीब दो लाख रुपये का सामान जल गये. पीड़ित के अनुसार शुक्रवार की रात अचानक उसके घर में आग की लपटें उठने लगीं, जिससे अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोगों ने तुरंत पानी डालकर और अन्य उपायों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे. वहीं सूचना पर पहुंचे अग्निशमन के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन