Motihari:नशे में एचएम गिरफ्तार, निलंबन की अनुशंसा

Published by :HIMANSHU KUMAR
Published at :30 Apr 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari:नशे में एचएम गिरफ्तार, निलंबन की अनुशंसा

चैनपुर थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरूही के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामसोगारथ प्रसाद को पुलिस ने शराब के नशे में विद्यालय से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Motihari: सिकरहना.चैनपुर थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरूही के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामसोगारथ प्रसाद को पुलिस ने शराब के नशे में विद्यालय से गिरफ्तार किया है. पुलिस के कराये गये मेडिकल टेस्ट में प्रभारी एचएम में शराब सेवन की पुष्टि हुई है. जानकारी के मुताबिक प्रभारी एचएम मंगलवार को शराब के नशे में विद्यालय में हंगामा कर रहे थे. इसकी सूचना ग्रामीणों ने कुंडवाचैनपुर थाने को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रभारी एचएम को विद्यालय से गिरफ्तार कर लिया. ग्रामीणों के मुताबिक श्री प्रसाद अक्सरहां शराब सेवन कर स्कूल आते थे. हो हल्ला मचाते थे. इसका असर बच्चों के मन मष्तिष्क पर पड़ता था. कई बार समझाने की कोशिश की गई लेकिन इसका कोई असर उन पर नहीं पड़ा. थक हार कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस विद्यालय पहुंची. एचएम को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार शिक्षक को बुधवार को कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया. ढाका के प्रभारी बीइओ रविकान्त कुमार ने बताया कि प्रभारी एचएम को निलंबन करने की अनुशंसा की गई हैं. डीपीओ स्थापना ने पत्र के माध्यम से ढाका बीडीओ सह सचिव प्रखंड नियोजन इकाई को प्रभारी एचएम को जेल जाने की तिथि से निलंबित करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन