Motihari news : गैर मुस्लिम छात्रा ने मैट्रिक में उर्दू में लाया 95 प्रतिशत अंक
Updated at : 02 Apr 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन

केसरिया प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय की गैर मुस्लिम छात्रा मुस्कान ने मैट्रिक परीक्षा में उर्दू में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार नमूना पेश किया है.
विज्ञापन
Motihari news :
इन्तेजारूल हक, मोतिहारी.उर्दू है जिसका नाम हमीं जानते हैं दाग, हिन्दुस्तां में धूम हमारी जुबां की है. शायर दाग देहलवी ने अपने दौर में ये पंक्तियां भेल किसी और के लिए लिखी व पढ़ी है, लेकिन वर्तमान समय में गैर मुस्लिम छात्रा मुस्कान कुमारी पर सटीक बैठ रही है. केसरिया प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय की गैर मुस्लिम छात्रा मुस्कान ने भाषा व जुबान को लेकर पूरे देश में जारी सियासत के बीच मैट्रिक परीक्षा में उर्दू में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार नमूना पेश किया है. मुस्कान को उर्दू में 100 में से 95 अंक मिले हैं जो जिले के सैकड़ों व हजारों उर्दू छात्र-छात्राओं के लिए नजीर है. स्कूल से लेकर घर तक व समाज के अन्य क्षेत्रों में उसकी खूब चर्चाएं हो रही है. स्कूल में उर्दू पढ़ाने वाले शिक्षक भी मुस्कान से काफी प्रभावित हैं और उसकी जमकर हौसला अफजायी कर रहे हैं. उसके पिता कुंडवा निवासी नागेन्द्र गिरी बाहर हैं और मजदूरी करते हैं.लिखावट की होती है चर्चा
स्कूल के उर्दू शिक्षक माहताब आलम बताते हैं कि मुस्कान शुरू से प्रतिभावी है. जब स्कूल में दाखिला लिया था तब उसे उर्दू पढ़ने व लिखने की शौक हुई. फिर मेहनत शुरू कर दी और सभी परीक्षाओं में हिन्दी की जगह उर्दू को चुना और शानदार अंक हासिल की. इस बार बिहार विद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में उर्दू में 95 प्रतिशत अंक लाकर सबों को चाैंका दिया. वहीं विद्यालय के प्रचार्य मो. हिदायतुल्लाह भी उसके इस प्रतिभा व ज्जबे को ले काफी खुश हैं. उसकी उर्दू में लिखावट भी काफी मनमोहक है.उर्दू शिक्षक बनना चाहती है मुस्कान
आगे की पढ़ाई के लिए उर्दू को ही मुस्कान प्राथमिकता दे रही हैं. उनका मानना है कि उर्दू काफी अच्छी व मीठी जुबान है. इसी भाषा को ले आगे बढ़ना है और पहले उर्दू शिक्षक बनना है. उर्दू शिक्षक बनने के बाद अनुवादक सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगी. सभी विषयों को मिलाकर 470 अंक आया है जो प्रथम श्रेणी है.उर्दू पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर रही सरकार
बिहार की मौजूदा सरकार उर्दू पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लगातार प्रोत्साहित कर रही है. कई तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं और इसका लाभ उनतक सीधे पहुंच रहा है. सभी स्कूलों व कॉलेजों में अभी प्राथमिकता के आधार पर उर्दू की पढ़ाई हो रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




