ePaper

झांसा देकर बहन की ननद से बनाया शारीरिक संबंध

Updated at : 26 Aug 2024 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
झांसा देकर बहन की ननद से बनाया शारीरिक संबंध

बलुआ मोहल्ले की रहने वाली एक लड़की ने रविवार शाम राजाबाजार में अपने आशिक को पकड़ लिया. उसपर शादी का दबाव बनाया.

विज्ञापन

मोतिहारी . शहर के बलुआ मोहल्ले की रहने वाली एक लड़की ने रविवार शाम राजाबाजार में अपने आशिक को पकड़ लिया. उसपर शादी का दबाव बनाया. जिसपर आशिक ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. लड़की ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों को थाना लेकर आयी. लड़की का आरोप है कि उसके आशिक ने शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्षों से शारीरिक शोषण करते आ रहे हैं. होटल में ले जाकर उसके मांग में सिंदूर भी डाला, उसके बाद शारीरिक संबंध बनाने लगा. उसने आशिक को घर ले जाने के लिए कहा तो वह नेपाल भाग गया. उसके मोबाइल नम्बर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया. रविवार शाम अचानक उसका आशिक राजाबाजार में मिल गया. लड़की ने उसे पकड़ घर ले जाने की जिद की. इसपर उसने मारपीट कर उसे घायल कर दिया. पीड़िता ने घटना को लेकर नगर थाने में आवेदन दे प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने रक्सौल चैनपुर गांव के राहुल कुमार को आरोपित किया है. राहुल उसके चचेरे भाई का साला है. नगर इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन