ePaper

Motihari :सत्याग्रह आंदोलन की स्मृतियों को संजोकर रखें, चंपारण की भूमि राष्ट्रीय तीर्थ : राज्यपाल

Updated at : 15 Apr 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari :सत्याग्रह आंदोलन की स्मृतियों को संजोकर रखें, चंपारण की भूमि राष्ट्रीय तीर्थ : राज्यपाल

सत्याग्रह आंदोलन की स्मृतियों को संजोकर रखना जरूरी करार देते हुए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि चंपारण की भूमि राष्ट्रीय तीर्थ स्थल के दर्जे से कम नहीं है.

विज्ञापन

महात्मा गांधी व किसान कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान Motihari : मोतिहारी.सत्याग्रह आंदोलन की स्मृतियों को संजोकर रखना जरूरी करार देते हुए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि चंपारण की भूमि राष्ट्रीय तीर्थ स्थल के दर्जे से कम नहीं है. कहा कि चंपारण के लोग सत्याग्रह की विरासत को प्रत्यक्ष अनुभव करते हैं. वे मंगलवार को चंपारण सत्याग्रह के 108 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी फाउंडेशन व कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी के संयुक्त तत्वावधान में शहर के राजा बाजार स्थित बापू प्रेक्षागृह में आयोजित चंपारण सत्याग्रह, गांधी व किसान विषयक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. कहा कि बाहर से जो भी आकर चरखा पार्क और गांधी संग्रहालय देखता है उसे सत्याग्रह की पूरी अनुभूति हो जाती है. उन्होंने कहा कि गांधी जी के पास न तो कोई शारीरिक शक्ति थी और न ही हथियार, लेकिन उनके नैतिक बल व साहस ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी. गांधी के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया और कहा कि अपने देश के अलावा दूसरे देशों में मार्टिन लूथर व नेल्सन मंडेला का आंदोलन अगर कामयाब हुआ तो वह भी गांधी के प्रेरणा से ही हुआ. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह द्वारा आंदोलन की स्मृतियों को सजाने के लिए किये गये कार्यों की सराहना की. इससे पूर्व राज्यपाल ने गांधी की चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़े स्मृतियों को बेहतर रूप देने की भरपूर कोशिश की गयी है. पीपराकोठी जो अंग्रेजों के अत्याचार का केंद्र था,वह अब कृषि ज्ञान का केंद्र बन गया है. किसानों की आमदनी बढ़ी है और कई अहम काम जिले में हुए. मौके पर गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान, विधायक प्रमोद कुमार, सुनील मणि तिवारी, पवन जायसवाल, लालबाबू गुप्ता,डॉ आशुतोष शरण, डॉ लालबाबू प्रसाद, डॉ मयंक, डॉ अरविंद कुमार ने अपने अपने विचार व्यक्त किये. इस दौरान डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी स्वर्ण प्रभात, नगर आयुक्वत सौरव सुमन यादव सदर एसडीओ श्वेता भारती सुरक्षा व्यस्था की कमान संभाले हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन