Motihari:आतंक के खिलाफ सरकार को उठानी चाहिए ठोस कदम

Updated:
विज्ञापन
Motihari:आतंक के खिलाफ सरकार को उठानी चाहिए ठोस कदम

जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार को रक्सौल में कैंडल मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल : जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार को रक्सौल में कैंडल मार्च निकाला गया. अलग-अलग सामाजिक संगठन के सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से निकाले गये कैंडल मार्च के दौरान आतंकी हमले में शहादत को प्राप्त किये शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गयी. उनकी आत्मा को चीर शांति प्रदान करने की प्रार्थना करने के साथ-साथ इस सभा में शामिल सभी लोगों ने एक स्वर में भारत की सरकार से आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. इस सभा में संयोजक की भूमिका निभा रहे सीमा जागरण मंच के प्रांत संयोजक महेश अग्रवाल ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि भारत सरकार को ईट का जबाब पत्थर से देना चाहिए. आतंकियों ने जिस कायरता के साथ निहत्थे नागरिकों को अपना शिकार बनाया है, वें किसी भी देश में छुपे हो, उनको खोजकर उनकी निर्मम हत्या की जानी चाहिए. सेवानिवृत शिक्षक बैकुंठ बिहारी सिंह ने कहा कि देश को चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह के पद चिन्ह पर चलने की जरूरत है. इस घटना के बाद भी यदि किसी का खून नहीं खौला है तो वह खून नहीं पानी है. वहीं लायंस क्लब रक्सौल के अध्यक्ष विमल सर्राफ ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और कठोर कदम उठाये जाने की मांग की है. दूसरी तरफ स्वच्छ रक्सौल संगठन के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने भी घटना की निंदा करते हुए दुश्मन के घर में घुस कर 26 के बदले 26 हजार का खात्मा करने की बात की. इस सभा में शामिल लोगों में आतंक की इस घटना के प्रति काफी रोष देखा गया और सभी एक स्वर में भारत सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग कर रहे थे. मौके पर समाजसेवी भैरव प्रसाद गुप्ता, डॉ. आर पी सिंह, अजय कुमार उर्फ बाबल जी, अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन