ePaper

Motihari : फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार गंभीर : डीएम

Updated at : 08 Apr 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार गंभीर : डीएम

फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है. फसलों का उत्पादन अधिक से अधिक हो,इसके लिए सरकार कई स्तर से काम कर रही है.

विज्ञापन

Motihari : मोतिहारी.फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है. फसलों का उत्पादन अधिक से अधिक हो,इसके लिए सरकार कई स्तर से काम कर रही है. उकत बातें डीएम सौरभ जोरवाल ने मंगलवार को राज्य सांख्यिकी निदेशालय पटना के निर्देश पर सदर प्रखंड के चन्द्रहिया फुरसतपुर में आयोजित गेहूं फसल कटनी प्रयोग के दौरान कही. खेत के मजदूरों के साथ फसल काटे और तमाम तरह की गतिविधियों को अंजाम तक पहुंचाया. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य उत्पादन एवं उत्पादकता का आकलन करना है. गेहूं फसल कटनी प्रयोग का डीएम ने पर्यवेक्षण किया. बताया कि चंद्रहीया पंचायत के राजस्व ग्राम फुरसतपुर के किसान ललन सहनी, पिता भूवाली सहनी के खेत में गेहूं फसल कटनी प्रयोग हुआ.10 मीटर गुणा 5 मीटर के कटिंग एरिया में गेहूं का उत्पादन 27 किलोग्राम अर्थात 54 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हुआ. इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी कृष्ण कुमार मांझी, कौशल कुमार, किसान सलाहकार अनूप कुमार, मोहम्मद अफसारुल हक व अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन