Motihari: रुद्र महायज्ञ को लेकर कन्याओं ने निकाली कलशयात्रा

शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को 501 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश जल यात्रा निकाली गयी.
Motihari: पहाड़पुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को 501 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश जल यात्रा निकाली गयी. मौके पर प्रधान यजमान मनोज सिंह सपत्नीक पूजा अर्चना की. कलश यात्रा मे मुख्य रूप से संयोजक शिव मंदिर के पुजारी चंदन गिरी हीरालाल गिरी सोना लाल गिरी मनीष गिरी आदि ने कलश शोभा यात्रा को सफल बनाने में मौजूद थे. महायज्ञ के संयोजक बाबा चंदन गिरी ने बताया की यज्ञ मे प्रत्येक दिन संध्या 6 बजे प्रवचन और रात्रि 8 बजे के बाद झांकी संग रामलीला की प्रस्तुति की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




